दुनिया में अभी आया ही तो था .....
माँ ने अभी लोरी गाकर सुलाया ही तो था..
पापा ने अभी उंगली पकड़कर चलना सिखाया ही तो था...
दुनिया में अभी आया ही तो था .....
टीचर ने कान पकड़कर अभी पढाया ही तो था...
तो दोस्तों ने पीछे से आकर बचाया ही तो था..
दुनिया में अभी आया ही तो था .....
कॉलेज में पहला कदम बढाया ही तो था..
दोस्तों पर नाज़ अभो आया ही तो था..
दुनिया में अभी आया ही तो था ....
वो पत्थर मुझसे अभी टकराया ही तो था..
अपने आप पर कितना तरस अभी आया ही तो था..
दुनिया में अभी आया ही तो था .....
ज़िन्दगी ने अभी कुछ सिखाया ही तो था..
तो लोगो से धोखा भी अभी खाया ही तो था..
दुनिया में अभी आया ही तो था .....
जिन हाथो को थामकर कल तक कुछ सफ़र तय किये थे ..
उन हाथो ने अभी अनजान बनाया ही तो था..
दुनिया में अभी आया ही तो था .....
पहली बार खुद को इतना तन्हा पाया ही तो था..
मुझे अभी कफ़न उड़ाया ही तो था..
"में" दुनिया में अभी आया ही तो था............
friends on demand of alot of people m writing it in hindi too...
(Y) (Y) (Y) (Y) 100% I just love his poems and can't except show fascination of all his poems really so creative and a living legend.........:D
ReplyDeleteNice lines.....liked it.
ReplyDeletethanks
ReplyDelete